17 December 2017

Uttrakhand Tourism (उत्तराखण्ड पर्यटन)

भारत के उत्तर में स्थित उत्तराखण्ड में ऊंचे-ऊंचे झरने, सुन्दर हिमनद व पहाड़, मनमोहक झीलें, मक्खमली घास व फूलों से सुसज्जित मनोहर बुग्याल, अनेक प्रकार के पशु पक्षियों से भरे जंगल और कई धर्मों के धार्मिक स्थल हैं; जिनका दीदार करने के लिए देश-विदेश से पर्यटक उत्तराखण्ड आते हैं। यहाँ की शुद्ध जलवायु पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने उत्तरांचल पर्यटन विकास परिषद अधिनियम 2001 लागू कर, पर्यटन नीति 2001 को मंजूरी दी व इसके फलस्वरूप उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड की स्थापना की गई।उत्तराखण्ड पहला राज्य है, जिसने अपने  पर्यटन विकास बोर्ड की स्थापना की। उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल सिंगापुर से लिया गया है। और इसका नीति वाक्य "धरती का स्वर्ग" है।

उत्तराखण्ड पर्यटन नीति 2001 के मुख्य बिंदु इस प्रकार है- 
  • पर्यटन को पर्यावरण के अनुकूल और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के अनुरूप बनाने के लिए ईको टूरिज्म को प्रोत्साहित करना। 
  • पर्यटकों को उनकी रुचि व आर्थिक क्षमतओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों की सहभागिता बढ़ाना।
  • मनोरंजन पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन का विकास करना।
  • पर्यटकों की सुविधा के लिए परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध कराना। 
  • पर्यटन स्थलों का प्रचार करने के लिए सूचना प्रद्योगिकी का उपयोग करना। 
  • पर्यटन स्थलों को विकास करने लिए विभिन्न स्रोतों से पूँजी निवेश में वृद्धि का प्रयास करना।

उत्तराखण्ड को पर्यटन के क्षेत्र में अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिनमे कुछ निम्नलिखित हैं।
  • 2000-2001 में उत्तराखण्ड को "पर्यटन प्रोत्साहन" के लिए पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय  पुरस्कार दिया गया 
  • 2004 में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "Best Practices" पुरस्कार दिया गया।
  • 2004 में "Best State Tourism Board Express" - गैलिलिओ पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  • 2007 में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वार "Tourist Destination Religious Tourism" सम्मान से सम्मानित किया गया 
  • 2012 में Travel & Leisure Magazine द्वारा "Best Emerging Destination (India)" सम्मान से सम्मानित किया गया 
  • 2013 में Lonely Planet Magazine द्वारा "Best Destination for adventure (India)" सम्मान से सम्मानित किया गया 


उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड की Official Website - http://www.uttarakhandtourism.gov.in

No comments:

Post a Comment

Forest Resources (वन सम्पदा)

1865 में भारत का पहला वनों से सम्बंधित कानून भारतीय वन अधिनियम पारित किया गया। इससे वनों की अन्धाधुंध कटाई में लगाम लगी। 1948 में केंद्रीय ...